Showing posts with label Rajasthan Gk. Show all posts
Showing posts with label Rajasthan Gk. Show all posts

Saturday, February 26, 2022

राजस्थान के लोकगीत

 राजस्थान के लोकगीत

केसरिया बालम

  • यह राजस्थान का लोकगीत है
  • यह मांड गायन शैली में गाया जाता है 
  • इस गीत में पत्नी प्रदेश में पति को बुलाती है

कुरजा

  • पत्नी कुरजा पक्षी के माध्यम से पति को संदेश भेजती है

सुवटियो 

  • भील महिलाएं तोते के माध्यम से अपने पति के पास संदेश भेजती हैं 

मोरियो 

  • यह गीत ऐसी लड़कियों द्वारा गाया जाता है जिनकी सगाई हो चुकी है पर विवाह होना अभी बाकी है

कामण 

  • दूल्हे को जादू टोने से बचाने के लिए गाए जाने वाले गीत

पावणा 

  • दामाद के ससुराल आने पर गाया जाने वाला गीत

सीठने

  • शादी के समय महिलाओं द्वारा गाए जाने वाली गालियां भरे गीत 

गोरबंद 

  • ऊंट के गले का आभूषण होता है तथा इसे बनाते समय महिलाओं द्वारा गाए जाने वाले गीत को भी  गोरबंद कहते हैं

हिचकी 

  • यह मेवात क्षेत्र का लोकगीत है किसी की याद में यह गीत गाया जाता है 

ढोलामारू 

  • यह सिरोही क्षेत्र का लोक नृत्य है 
  • ढाडी(dandi) जाति के लोगों द्वारा किया जाता है 
  • ढोलामारु राजस्थान की एक प्रेम कहानी है जिसमें ढोला नरवर का राजकुमार तथा मारू बीकानेर की राजकुमारी थी

झोरावा 

  • जैसलमेर क्षेत्र का लोक नृत्य है 
  • जो कि किसी की याद में गाया जाता है 

हमसीढो 

  • भील महिला - पुरुषों द्वारा गाए जाने वाला गीत 

पीपली 

  • यह शेखावाटी  तथा मारवाड़ क्षेत्र का लोकगीत है 
  • जो तीज के समय गाया जाता है 
  • इसमें पत्नी अपने परदेस गए पति को बुलाती है

चिरमी

  • ससुराल में रह रही लड़की चिरमी पौधे के माध्यम से अपने पीहर को याद करती है 

ओन्यूं  या कोयल 

  • लड़की की विदाई के समय गाया जाने वाला गीत

बिच्छूडो

  • यह हाडोती क्षेत्र का लोकगीत है 
  • बिच्छू के काटने से मर रही पत्नी अपने पति को दूसरा विवाह करने की सलाह देती है

NOTE : राजस्थान में बहुत सारे लोकगीत हैं परंतु कंपटीशन परीक्षाओं की महत्वता को देखते हुए यह सबसे महत्वपूर्ण लोकगीत हैं जो अनेक परीक्षाओं में आते रहते हैं तथा लगभग इनमें से ही पूछे जाते हैं

Friday, February 25, 2022

राजस्थान की लोक गायन शैलियां

 राजस्थान की लोक गायन शैलियां

मांड

  • जैसलमेर क्षेत्र को प्राचीन काल में मांड कहा जाता था 
  • अतः यहां विकसित लोक गायन शैली मांड गायन शैली कहलाती 
  • कालांतर में यह शैली राजस्थान के विभिन्न भागों में लोकप्रिय हुई 
  • जैसे - बीकानेरी मांड, जयपुरी मांड, जोधपुरी मांड, उदयपुरी
  • मुख्य गीत- केसरिया बालम 
  • मुख्य कलाकार - अल्लाह जिलाई बाई(बीकानेर), गवरी बाई, मांगी बाई (उदयपुर), जमीला बानो (जोधपुर), बन्नो बेगम (जयपुर)
  • सबसे प्रमुख कलाकार- अल्लाह जिलाई बाई

मांगणियार

  • यह लोक गायन शैली जैसलमेर, बाड़मेर क्षेत्र में मांगणियार जाति के लोगों द्वारा विकसित की गई 
  • मुख्य वाद्य यंत्र- कमायचा, खड़ताल 
  • मुख्य कलाकार- साकर खा (कमायचा), सदीक खा (खड़ताल का जादूगर) कहा जाता है 
  • सदीक खान मांगणियार लोक कला अनुसंधान परिषद, जयपुर (2003 A. D.) 

लंगा 

  • यह लोग गायन शैली जैसलमेर, बाड़मेर क्षेत्र में लंगा जाति द्वारा विकसित की गई 
  • मुख्य वाद्य यंत्र- कामायचा, सारंगी 
  • मुख्य - गीत नींबूडा

तारबंदी

  • जब औरंगजेब ने संगीत पर रोक लगा दी थी तो ब्रज क्षेत्र के अनेक साधु संत पूर्वी राजस्थान आ गए थे इन साधु संतों द्वारा विकसित लोक गायन शैली तारबंदी कहलाती है
  • मुख्य वाद्य यंत्र- नगाड़ा

Monday, April 20, 2020

राजस्थान जीके वस्तुनिष्ठ

राजस्थान जीके वस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न

1. राजस्थान का सबसे शुष्क स्थान कोनसा है?
Ans. – फलोदी

2. राजस्थान में डूंगरपुर और बांसवाडा को पृथक करने वाली नदी है?
Ans. – माही नदी

3. राजस्थान में बांध बरेठा बांध कहाँ स्थित है?
Ans. – भरतपुर

4. चूलिया प्राप्त किसनदी पर स्थित है?
Ans. – चम्बल

5. लूनी नदी का उदगम स्थल कहाँ है?
Ans. – आना सागर

6. राजस्थान में किस जिले में सबसे ज्यादा वन पाए जाते है?
Ans. – उदयपुर

7. रेगिस्तान वनरोपण और भू संरक्षण केंद्र कहाँ स्थित है?
Ans. – जोधपुर

8. खनन क्षेत्र में होने वाली आय की दृष्टि से राजस्थानका देश में कोनसा स्थान है ?
Ans. – आठवां

9. राजस्थान में मेगनीज हतु का सबसे बड़ा उत्पादक जिला कोनसा है ?
Ans. – बांसवाडा

10. देश की एकमात्र टंगस्टन की खान राज्य में कहाँ स्थित है ?
Ans. – डेगाना नागौर

11. राजस्थान का सबसे अधिक फेल्सपार किस जिले से प्राप्त किया जाता है ?
Ans. – अजमेर

12. मांडो की पाल (डूंगरपुर) किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है ?
Ans. – फलोराइट

13. झामर कोटडा क्षेत्र किस जिले में स्थित है ?
Ans. – उदयपुर

14. राजस्थान का सबसे बड़ा जिप्सम का जमाव कहाँ मिलता है?
Ans. – जामसर (बीकानेर)

15. राजस्थान में हीरे के भंडारों की खोज कहाँ हुई ?
Ans. – केसरपुरा [चित्तोडगढ]

16. राजस्थान में बेन्टोनाइट के भंडार कहाँ स्थित है ?
Ans. – झालावाड

17. सोनू (जैसलमेर) किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है ?
Ans. – चूना पत्थर

18. किस क्षेत्र में पीला इमारती पत्थर मिलते है ?
Ans. – जैसलमेर

19. सर्वाधिक विक्रय मूल्य अर्जित करने वाला राजस्थान का खनिज कोनसा है
Ans. – संगमरमर

20. राजस्थान में सीसे की सबसे बड़ी खान कहाँ स्थित है ?
Ans. – जावर

21. राजस्थान में काला पत्थर बहुतायत में कहाँ पाया जाता है ?
Ans. – सिरोही

22. देश का कितना प्रतिशत एस्बेस्टस राजस्थान की खानों से प्राप्त होता है?
Ans. – 98%

23. गार्नेट सर्वाधिक कहाँ पाया जाता है ?
Ans. – टोंक में

24. ओप्रेसन फ्लड की शुरुआत कब की गयी ?
Ans. – 1970 में

25. मरुस्थल विकास कार्यक्रम कब शुरू किया गया ?
Ans. – 1977-78

26. स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना में कितनी योजनाओं का समावेश कर दिया गया है ?
Ans. – 6

27. मननरेगा की शुरुआत कब हुई ?
Ans. – 2006 में

28. डांग प्रादेशिक विकास बोर्ड का कार्यक्षेत्र कोनसा है ?
Ans. – कोटा और भरतपुर संभाग

29. किस योजना के द्वारा लघु और सीमांत कसानो को सिंचाई कार्य में सहायता दी जाती है ?
Ans. – जीवनधारा योजना


30. बनी - ठनी पेन्टिंग शैली का सम्बन्ध किस शहर से है ?
Ans. - किशनगढ़

31. राजस्थान के राज्य पक्षी का नाम है ?
     - गोडवान


32. जीण माता मंदिर स्थित है ?
A. करोली
B. सीकर
C. बीकानेर
D. सवाई माधोपुर
Ans: B


4. "महारानी कॉलेज " कहाँ पर स्थित है ?
A. जयपुर
B. उदयपुर
C. जोधपुर
D. दिल्ली
Ans A


5. "बीकानेर के राठोरान री ख्यात" के लेखक हैं ?
A. नेनसी
B. सूर्यमाल मिश्र
C. दयालदास
D. श्यामलदास
Ans: c


6. भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है ?
A. तमिल
B. बंगाली
C. मराठी
D. पंजाबी
Ans:B


7. मार्बल नगरी के नाम से मशहूर शहर का नाम है ?
A. उदयपुर
B. कोटा
C. किशनगढ़
D. राजनगर
Ans:c


8. श्री तेजाजी धाम "सुरसुरा" किस जिले में स्थित है ?
A. नागौर
B. अजमेर
C. जयपुर
D. सीकर
Ans: B


9. टायर ट्यूब उद्योग राजस्थान में कहाँ स्थित हैं ?
A. केलवा
B. करोली
C. कांकरोली
D. कोटपुतली
Ans: c


10. तारागढ़ किला कहाँ स्थित है ?
A. अजमेर
B. उदयपुर
C. जैसलमेर
D. बूंदी
Ans : A, D (Both)


11. भरतपुर का संबंध किस राजघराने से है ?
A. राजपूत
B. जाट
C. मीना
D. मुस्लिम
Ans: B


12. "जैसलमेर का गुंडाराज" के लेखक है ?
A. नेनसी
B. सूर्यमाल मिश्र
C. दयालदास
D. सागरमल गोपा
Ans: D


13. मीराबाई के पति का क्या नाम था ?
A. राणा सांगा
B. राणा रतनसिंह
C. भोजराज
D. उदयसिंह
Ans: C


14. बिष्नोई समाज के संस्थापक कोन थे ?
A. रामदेवजी
B. पाबूजी
C. जम्भोजी
D. हरबुजी
Ans: C
15. शेखावाटी क्षेत्र का प्रमुख नृत्य है ?
A. घूमर
B. दे ताली
C. गीदड़
D. ग़ैर
Ans: C


16. उदयपुर क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा है ?
A. मारवाडी
B. मेवाडी
C. खड़ी
D. हाडोती
Ans: B


17. "बादशाह" का मैला कहाँ लगता है ?
A. अजमेर
B. ब्यावर
C. बूंदी
D. कोटा
Ans: B


18. चौरासी खम्भों वाली छतरी कहाँ स्थित है ?
A. जयपुर
B. उदयपुर
C. बूंदी
D. कोटा
Ans: C


19. टेलीफोन नम्बर 1098 किससे सम्बंधित है ?
A. राजस्थान पुलिस
B. BSNL ब्रॉडबैंड
C. चुनाव आयोग
D. चाइल्ड लाइन
Ans: D


20. राजस्थान सरकार की अपना खाता सुविधा का सम्बन्ध है ?
A. जमीन की ऑनलाइन नक़ल हेतु
B. फ्री बैंक अकाउंट हेतु
C. नकद सब्सिडी हेतु फ्री बैंक अकाउंट
D. आधार कार्ड हेतु
Ans: A


21. राजस्थान की कुल जनसँख्या है ?
A. 5.66 करोड़
B. 6.86 करोड़
C. 6.26 करोड़
D. 7.66 करोड़
Ans:


22. झीलों की नगरी किस शहर को कहा जाता है ?
A. अजमेर
B. उदयपुर
C. राजसमन्द
D. जयपुर
Ans: B


23. पांचना बांध किस जिले में स्थित है ?
A. करौली
B. जयपुर
C. भरतपुर
D. बांसवारा
Ans: A


24. सेवन घास किस जिले में मुख्यता पाई जाती है ?
A. जैसलमेर
B. बाड़मेर
C. भरतपुर
D. बांसवाडा
Ans: A


25. ऊंट के बीमार होने पर किस लोक देवता की पूजा की जाती है ?
A. गोगाजी
B. तेजाजी
C. पाबूजी
D. केसरिया कुंवर
Ans: C


26. अंता पॉवर प्लांट किस प्रकार का है ?
A. गैस
B. कोयला
C. वाटर
D. आणविक
Ans: A


27. गोगुन्दा किस जिले में स्थित है?
A. बांसवाडा
B. उदयपुर
C. डूंगरपुर
D. सिरोही
Ans: B


28. लाषोडीया आन्दोलन किसने शुरू किया था ?
A. मावजी
B. गोविन्द गिरी
C. सुरमल दास
D. मोतीलाल तेजावत
Ans: C


29. ईसबगोल का मुख्य उत्पादक जिला कोन सा है ?
A. जालोर
B. उदयपुर
C. गंगानगर
D. भरतपुर
Ans: A


30. आनासागर कहाँ स्थित है ?
A. जयपुर
B. अजमेर
C. उदयपुर
D. जोधपु


31. राजस्थान में पुलिस यूनिवर्सिटी खोलने
की घोषणा किस जिले में की गई
है ?
Ans: - जोधपुर

32. विख्यात गजल गायक जगजीत सिंह
का पैतृक निवास स्थान है ?
Ans: - श्री गंगानगर

33. राजस्थान में दर्रा अभ्यारण्य कहाँ है ?
Ans: - कोटा

34. पाकिस्तान से आने वाली थार एक्सप्रेस
का राजस्थान में प्रथम स्टेशन कहाँ है?
Ans: - मुनाबाब

35. पांचना बांध कहाँ स्थित है ?
Ans: - करौली

36. राजस्थान की किस प्रसिद्ध
झील पर "नटनी का चबूतरा"
स्थित है ?
Ans: - पिछौला

37. डांग क्षेत्र विकास किस क्षेत्र से सम्बंधित है?
Ans: - कोटा-बूंदी -सवाई माधोपुर -धौलपुर

38. राजस्थान की किन दो जिलों में कोई
भी नदी नहीं है
?
Ans: - बीकानेर व चुरू
39. गोरबंद आभूषण है?
Ans: - ऊंट के गले का

50. राजस्थान में दुलारी योजना का सम्बन्ध
किससे है ?
Ans: - किशोरी बालिकाओं
को जीवन कौशल शिक्षा प्रदान करने से

41.पटवों की हवेली कहाँ स्थित
है ?
Ans: - जैसलमेर

42. बाड़मेर प्रिंट किस नाम से जाना जाता है ?
Ans: - अजरक प्रिंट

43. सिरोही क्षेत्र
की पहाड़ियों को स्थानीय भाषा में
किस नाम से जाना जाता है ?
Ans: - भाकर

44. चित्तोडगढ की किस रानी ने
बादशाह हुमायूं से मदद
मांगी थी ?
Ans: - रानी कर्णवती

45. राजस्थान का खुजराहो किस मंदिर
को कहा जाता है ?
Ans: - किराडू मंदिर

46. बनास नदी पॉर कौनसा बांध है ?
Ans: - बीसलपुर बांध

47. किस विश्वविद्यालय का नाम पूर्व
राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के नाम पर
रखने का निर्णय लिया गया है ?
Ans: - राष्ट्रीय आयुर्वेद विश्वविद्यालय,
जोधपुर

58. वनस्थली विद्यापीठ
(डीम्ड विश्वविद्यालय) किस जिले में है ?
Ans: - टोंक

49. चुरू में "तालछापर'' क्यूँ प्रसिद्ध है?
Ans: - काले हिरणों के अभ्यारण्य के लिए

50. ग्रेट इंडियन बस्टर्ड किसे कहते है ?
Ans: - गोडावण



Thursday, April 16, 2020

राजस्थान में डाकन प्रथा


डाकन प्रथा
कोई महिला तंत्र मंत्र की शक्ति से इंसानों को मारकर खा जाती है ऐसा झूठा आरोप लगाकर किसी महिला को प्रताड़ित करना या मार देना डाकन प्रथा है       
  • सर्वप्रथम इस प्रथा पर रोक खेरवाड़ा (उदयपुर) मेवाड़ रियासत में एम.बी.सी. (मेवाड़ भील कोर) का कमांडर जै.सी.ब्रॉक ने देखा और उस समय के राजा स्वरूप सिंह ने इस पर रोक लगाई 1853 में |
  •  2015 में राजस्थान की वसुंधरा राजे सिंधिया ने डाकन प्रताड़ना अधिनियम बनाकर किसी महिला को  डाकण शब्द से संबोधन करना भी अपराध माना जाएगा ऐसी घोषणा कर दी. 

राजस्थान में ऊन उद्योग

राजस्थान में ऊन उद्योग
           ऊन उत्पादन में भारत में राजस्थान का प्रथम स्थान है भारत की 33% ऊन का उत्पादन राजस्थान में होता है राजस्थान में भेड़ों की सर्वाधिक संख्या बाड़मेर जिले में है सर्वाधिक मात्रा में ऊन देने वाली भेड़ों की नस्ल जैसलमेरी है चोकला भेड़ की ऊन सर्वोत्तम कोटी की मानी जाती है इसीलिए इसे भारत की मेरिनो कहा जाता है मेरिनो आस्ट्रेलिया की भेड़  है राजस्थान में चोकला भेड़ शेखावाटी क्षेत्र में पाई जाती है राजस्थान में ऊन का सर्वाधिक उत्पादन जोधपुर जिले में होता है|

  • एशिया की सबसे बड़ी ऊन मंडी बीकानेर में है
  • स्टेट बुलन मील बीकानेर में है
  • गलीचा प्रशिक्षण केंद्र बीकानेर  में है
  • केंद्रीय ऊन बोर्ड जोधपुर में है
  • ऊन प्रशिक्षण केंद्र जयपुर में है
  • ऊन निर्यात संवर्धन केंद्र कोटा में है
  • केंद्रीय भेड़ व ऊन अनुसंधान केंद्र अविकानगर (मालपुरा) टोंक में है

राजस्थान में कांच उद्योग

           राजस्थान में कांच उद्योग
  •   राजस्थान का धौलपुर जिला का उद्योग के लिए प्रसिद्ध है यहां राजस्थान सरकार की हाईटेक प्रोसीजर ग्लास वर्क्स कारखाना है जो गंगानगर शुगर मिल के अधीन है
  • राजस्थान के कोटा में सैंकोर ग्लास  फैक्ट्री है  जो दक्षिण कोरिया की है इसमें टेलीविजन की पिक्चर ट्यूब बनाने के कारखाने हैं जो फिलहाल बंद है
  •  रेवारी अलवर में सैंट गोबैन ग्लास फैक्ट्री है जो फ्रांस की है इसमें दरवाजे व खिड़की के मोटे कांच बनाए जाते हैं

संगमरमर उद्योग

           
  संगमरमर उद्योग
 संगमरमर में भारत में राजस्थान का प्रथम स्थान है भारत का 90% से अधिक संगमरमर राजस्थान में है राजस्थान में सर्वाधिक भंडारण राजसमंद में है मकराना नागौर का सबसे संगमरमर विश्व प्रसिद्ध है जो आगरा के ताजमहल में लगाया गया है किशनगढ़ (अजमेर) में एशिया की सबसे बड़ी मार्बल मंडी है संगमरमर की मूर्तियां में खिलौने का प्रसिद्ध केंद्र जयपुर है

  • सफेद संगमरमर मकराना नागौर में निकाला जाता है
  • काला संगमरमर भैसलाना जयपुर में निकाला जाता है
  • हरा संगमरमर उदयपुर में निकाला जाता है
  • पीला संगमरमर जैसलमेर में निकाला जाता है
  • गुलाबी संगमरमर जालौर में निकाला जाता है
  • बादामी संगमरमर जोधपुर में निकाला जाता है
  •  लाल संगमरमर धौलपुर में निकाला जाता है
  • सतरंगी संगमरमर पाली में निकाला जाता है
चितकबरा या लहरदार संगमरमर राजसमंद में निकाला जाता है

संगमरमर पर कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

1.राजस्थान में अनेक स्थानों पर संगमरमर निकाला जाता है मकराना में बड़े पैमाने पर संगमरमर और भैसलाना में काला पत्थर निकाला जाता है

2. संगमरमर नागौर, पाली, सिरोही, बूंदी, उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर व जयपुर जिले में भी प्राप्त होता है इस संगमरमर से जयपुर और अलवर के क्षेत्रों में संगमरमर की मूर्तियां बनाई जाती है

3. जयपुर मूर्ति कला का विशेष केंद्र है यहां विभिन्न देवी-देवताओं, महापुरुषों, संतों, महात्माओं आदि की मूर्तियां  निर्मित की जाती है

4 जयपुर के अतिरिक्त अलवर के निकट किशोरी ग्राम में भी संगमरमर की ग्रीन मार्बल मूर्तियां एवं घरेलू उपयोग की वस्तुएं निर्मित की जाती है


राजस्थान में स्थापत्य शैली

   राजस्थान में जैन स्थापत्य शैली

  • इनमें अधिकांश इमारतें पक्की जमीन पर बनाई जाती थी|
  • उनकी बुनियादी गहराई रखी जाती थी|
  • इमारतों की कुर्सी ऊंची रखी जाती थी|
  • भवनों में तहखाने भी बनाए जाते थे|
  • स्तंभ, स्तूप तथा कटी हुई जालियों का प्रयोग किया जाता      था|
  • छज्जे और ताक भी बनाए जाते थे|
  • आंगन कम होते थे और कमरों में रोशनदान नहीं रखे जाते     थे|
  • भवनों के छत सपाटदार होती थी दरवाजे सीधे परंतु सुंदर      ढंग से बनाए जाते थे दरवाजों के निर्माण में दोहोरी चौखट      का प्रयोग किया जाता था
  • इमारत पत्थर से बनाई जाती थी
  • पत्थर में सुंदरता लाने के लिए संगतराशि की जाती थी

रणकपुर जैन मंदिर